हेमंत साहू बने अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


अहिवारा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा हेमंत साहू को अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र के युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत साहू लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिजली समस्या, धान खरीदी से जुड़े सवालों, मुख्यमंत्री साय को काला झंडा दिखाने जैसे विरोध प्रदर्शन तथा मुरमुंदा क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगवाने सहित अनेक जनआंदोलनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि हेमंत साहू ने हर आंदोलन में आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष किया, जिसका परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों को सराहा और उन्हें अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अहिवारा विधानसभा के कांग्रेसियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमंत साहू के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।