नगरी,सिहावा,बेलरगांव..।तहसील मुख्यालय बेलरगांव के बस स्टैंड में लगा हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब हो चुका है।इसे सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग किया जा चुका है। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी इसे नहीं सुधारा जा सका अंधेरे होने के बाद आवागमन करने वाले ग्रामीणों को इससे बड़ी समस्या हो रही हैं। अंधेरे में असामाजिक तत्वों के कारण लोग यहां से निकलने में डरते हैं।

ग्राम पंचायत बेलरगांव अब तहसील का मुख्यालय बन चुका हैं। बेलरगांव में बस स्टैंड है लेकिन यहां लगा हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ा है।बस में शाम ढ़लते ही अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों वं यात्रियों को अंधेरे के बीच आना जाना पड़ता है। यहां लगे सोलर हाईमास्ट लाइट में रोशनी के लिए कुल छह लाइटें लगी हुई हैं। लेकिन इनमें से केवल दो लाइट ही जल रही हैं।बस स्टैंड के लिए यह प्रकाश पर्याप्त नहीं हैं।
लाइट की मरम्मत नहीं होने से लाखों रूपए से निर्मित हाईमास्ट लाइट बैकार पड़ी है ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच उमेंद्र दीवान के द्वारा क्रेडा विभाग तक को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है विभाग के द्वारा बेलरगांव बस स्टैंड मुख्यतः यात्रियों एवं लोगों के आवागमन का प्रमुख क्षेत्र हैं। अंधेरा होने पर महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र ही लाइट को सुधारने की मांग की है।






