खड़ी ट्रक से टकराई रेत से भरी हाइवा, अल सुबह चार बजे की घटना, ड्राइवर स्टेरिंग के नीचे दबे, पाटन ब्लॉक का मामला

बलराम यादव
पाटन। आज सुबह-सुबह करीब 4 बजे  एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क दुर्घटना में रेत से भरे एक हाईवा खाली हाईवा से जा टकराई।  खाली हाईवा सड़क के किनारे खड़ी थी । इस घटना में रेत से भरे हाईवा के ड्राइवर स्टेरिंग के नीचे अभी भी फंसे हुए हैं।  जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पिछले 2 घंटे से निकलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक ड्राइवर को निकाला नहीं गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दैमार  पंदर मोड़ के पास दुर्ग पाटन फोरलेन पर सड़क किनारे एक खाली हाईवे खड़ी हुई थी। उधर पाटन की ओर से आ रही हाईवे जिसमें रेत भरी थी वह खड़ी गाड़ी से जा टकराई । इस घटना के बाद खड़ी गाड़ी के चालक गाड़ी लेकर भाग  गए ।वहीं रेत से भारी हाईवे के ड्राइवर स्टेरिंग के नीचे बुरी तरीका से फंस गए । अभी भी लोगों के द्वारा निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह 4:00 बजे के आसपास की या घटना है अनुमान लग रहा है कि रेत से भरे हाईवा चलाने वाले ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक पर जाता घुसी।