सेलुद चौक में जाम में फंसे कार को पीछे से हाइवा ने ठोकर मारी, कार का दरवाजा टूटा, सेलुद चौक में सड़क पर दुकान लगाने से रोज लगती है जाम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान


बलराम यादव
पाटन। बजरंग चौक दुर्ग पाटन धमतरी के जाने वाले सेलुद चौक पर अक्सर जाम लगी रहती है। इसका कारण यह हैं कि सड़क के दोनो तरफ ठेला वाले, सब्जी पसरा वाले दुकान लगाते है। दुकान में समान , फल और सब्जी लेने वाले लोग अपनी गाड़ी सड़क पर ही खड़ी कर देते है। यही कारण है की यहां पर हर एक घंटा में जाम की स्थिति देखने को मिलती है। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। रविवार को ही जाम में फंसे एक कार को पीछे से आ रही हाइवा ने ठोकर मार दिया। जिससे की कार के गेट टूट गया। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 10 रहने वाले  महेश कुमार साहू 52 साल
जो की  BSP में काम करता है।  दिनांक 16.06.24 को  अपने दोस्त पुनाराम साहू के साथ अपनी मारूती एस्टिलो क्रं CG 19 C 0714 को स्वंय चलाते हुये पाटन से वापस अपने घर सेक्टर 10 भिलाई जा रहे थे ।  सेलूद चौक के पास करीबन 01.15 बजे सेलूद चौक के पास जाम होने से  अपने गाडी को रोड के किनारे खडे किया था कि उसी समय पीछे से आ रही हाईवा वाहन क्रं CG 07 BL 4718 का चालक जो पाटन तरफ से आ रहा था अपने वाहन को काफी तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ड्राईवर साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है।  जिससे  मारूती एस्टिलो कार का ड्राईवर साईड का गेट काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।   उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।