बुधवार को भी बंद रहा हाईवे, परेशान हुए यात्री


पंडरिया।नगर से कवर्धा व मुंगेली जाने जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130A बुधवार को भी बंद रहा।नागरवासी सहित बाहर से आने वाले यात्री भी कवर्धा,मुंगेली व बिलासपुर जाने के लिए भटकते रहे।मंगलवार की दरम्यानी रात व सुबह बरसात होती रही।जिसके चलते मुंगेली मार्ग पर बाघामुड़ा व शीतलदह तक तथा कवर्धा मार्ग पर पांडातराई के पहले व गंड़ई मोड़ के आगे कीचड़ से लथपथ था।जिसके चलते वाहन नहीं गुजर पाए।वहीं गंड़ई मोड़ के आगे ट्रेक्टर व अन्य वाहन कीचड़ में फंस गए थे।जिसके चलते मार्ग पुरे दिन बंद रहा।बिलासपुर व पंडरिया आने-जाने वाले सारंगपुर चौबट्टा,मोहगांव,कुंडा होकर सफर करते रहे।इसके लिए उन्हें 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
सड़क में सुधार नहीं– बरसात के चलते निर्माणाधीन सड़क लगातार बंद हो रहा है।जिसके बावजूद सड़क में मरम्मत कर चलने लायक नहीं बनाया जा रहा है।ठेकेदार सहित प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।यह स्पष्ट हो गया है कि बरसात होने पर उक्त सड़क बंद रहेगा,इसमें किसी प्रकार सुधार नहीं किया जाएगा।