सेजेस जामगांव आर के हिमांशु का 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुआ चयन….कर्नाटक में दिखाएंगे बॉक्सिंग का जलवा

पाटन।स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के छात्र हिमांशु साहू कक्षा 12 वी वाणिज्य संकाय अंग्रेजी माध्यम ने69 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर -19 बॉक्सिंग में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ये प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला , संभाग व राज्य स्तर के चयन प्रक्रिया को विजय हो कर राष्ट्रीय स्तर में अपनी जगह बनाई ।

प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने कहा कि यह निरंतर मेहनत व लगन का परिणाम है।जिसमे द्रोणाचार्य की भूमिका में व्यायाम शिक्षक श्री मोहित साहू ने अभ्यास में कोई कसर नही छोड़ी ।प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने हिमांशु साहू को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 05/02/26से 09/02/26तक कर्नाटक में आयोजित होगी।