पंडरिया-ब्लाक के कस्तूरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया एवम विद्यालय में वाद विवाद ,भाषण ,एवम हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला गया। मीनाक्षी कक्षा 10 वी भाषण, सविता मेश्राम कक्षा 8वी के द्वारा कविता, दीपशिखा एवम सविता कक्षा 7वी,पुनीता साकत ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।इसी प्रकार अंजली चंद्राकर,मानवी,सभी ने बढ़कर
चंदन है इस देश की माटी कविता में भाग लिया।अधिक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि
हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जब हम अपनी मातृभाषा को साझा करते हैं व उसकी अहमियत को याद दिलाते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। हिंदी, जो हर दिल की धड़कन है, हमारे विचारों को शब्दों में ढालती है।हिंदी कवियों की रचनाएँ, जो हमारे इतिहास, परंपराओं और प्रेम को व्यक्त करती हैं, हमें एक नई दृष्टि देती हैं। शब्दों की यह मिठास हमें एकजुट करती है।
इस विशेष अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी को केवल एक भाषा नहीं, बल्कि अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इसे बोलने, लिखने और पढ़ने में गर्व महूसस करेंगे। तभी हिंदी की गूंज, चारों ओर सुनाई देगी ।
हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। आइए, हम सभी मिलकर इसका सम्मान करें, इसे सराहें और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इस कार्यक्रम में सभी बालिकाएं एवम स्टाफ अनामिका साहू ,रानीजगत उपस्तिथ थे।







