रायपुर । आज दिनांक 18/11/2021 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला मे विनोद कुमार, उपायुक्त, ए के मिश्र सहायक आयुक्त सह राजभाषा अधिकारी, एम बाबू, प्रसाशनिक अधिकारी के साथ छत्तीसगढ़ के सभी केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने वर्चुअली भाग लिया , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजभाषा रजनीश यादव थे। यादव ने राजभाषा अधिनियम, नियम, एवं राजभाषा नीति के बारे में सविस्तार बताया, सहयोग एवं संयोजन मनोज कुमार झा द्वारा किया गया।
कार्यशाला में समस्त केंद्रीय विद्यालयों को राजभाषा पंजीयन सिखलाया गया साथ ही हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने विषयक सार्थक चर्चा की गई।

रजनीश ने हिंदी राजभाषा के संविधानिक पहलुओं के साथ साथ, राजभाषा संसदीय समिति, राजभाषा विभाग, राजभाषा संकल्प सहित ऐतेहासिक घटनाओं को काल क्रमानुसार बताया। हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने के लिए उन्होंने तकनीकी रूप से हिंदी की सक्षमता और हिंदी को बढ़ाने में तकनीकी क्षमता दोनों ही पहलुओं को बखूबी बताया।
उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय विनोद कुमार ने समस्त लोगो से हिंदी में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का आभार बाबू प्रशासनिक अधिकारी ने किया।