पंवरजली में आयोजित हुवा हिन्दू संगम ,हिन्दू सम्मेलन में सामिल हुवे सर्व समाज के लोग


पंडरिया-सर्व हिन्दू समाज के द्वारा पटुवा मण्डल के पंवरजली में हिन्दू सम्मेलन रखा गया जिसमें आस पास के 8 गांव के ग्रामीण सामिल हुवे,हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य  धर्म संस्कृति और संस्कार के सरक्षण रहा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के बुजुर्ग श्री मदन सिँह राजपूत जी रहे वंही मुख्य वक्ता के रूप में ॠषि राज चंद्रवंशी जिला किसान कार्य प्रमुख स्वयंसेवक संघ जिला-कबीरधाम सामिल हुवे श्री ऋषि चंद्रवंशी जी ने अपने उद्बोधन में सभी समाज को एकजुटता के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भारत माता के हित में कार्य करने को कहा श्री चंद्रवंशी ने आगे कहा की हमें सभी समाज को एक करके आगे बढ़ना होगा हम सभी प्रकृति के उपासक है प्रकृति के पूजा करने वाले हैँ हमें पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा, डिस्पोजल प्लास्टिक से बने सामानो का बहिष्कार करना आवश्यक है क्योंकि प्लास्टिक के बने उपकरणो के कारण आज केंसर जैसे बीमारी तेजी से बढ़ रही है वंही एक परिवार अब अलग अलग रहना शुरू कर दिया है जिसके कारण आने वाले पीढ़ी संस्कार भूलती जा रही है हमें अपने दादा दादी चाचा चाची भाई भाभी सब मिलकर कम से कम सप्ताह में एक बार भोजन भजन करना चाहिए ताकि आपसी सद्भावना बनी रहे, हम हिन्दू समाज को कुछ लोग बाटने की कोशिश कर रहे हैँ ताकि हिन्दुओं की ताकत को बांटी जा सके लेकिन हमें किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है हमें एक दूसरे का सहारा बनना है ताकत बननी है तभी हम सही मायने में सच्चा देश हितैषी बन पाएंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटुवा मण्डल के पालक श्री दिनेश जायसवाल जी मंडल के सयोजक दादू राम साहू जी पंवरजली ग्राम पंचायत के सरपंच श्री अनिल राजपूत जी जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु जी राजपूत समाज के पंवरजली के वरिष्ठ बलदाऊ सिंह राजपूत जी  सतनामी समाज के कोषाध्यक्ष जैतपुरी घनश्याम काठले जी मेहर मोची समाज के युवा अध्यक्ष दामापुर मनोज पाठे जी निषाद समाज के युवा अध्यक्ष अतरिया घनश्याम निषाद जी
चंद्राकर समाज के युवा अध्यक्ष पटुवा उप सरपंच ददुवा राम चंद्राकर जी बहबलिया के सरपंच श्री विनोद साहू जी पुकल सिंह राजपूत जी राजेश सिंह राजपूत जी जनक साहू जी आदित्य राजपूत जी शेखर राजपूत जी सोन कुमार साहू जी केदार यादव जी एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे