पाटन।छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष चेतन भारती ने छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील पाटन के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

वर्तमान में श्री वर्मा तहसील पाटन के अध्यक्ष भी हैं पाटन तहसील के लिए बहुत ही गौरव की बात है, हीरा सिंह वर्मा जी ऊर्जावान ;ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी है ।उनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने से तहसील पाटन इकाई को और मजबूती मिलेगी।
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के उप प्रांताध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई व अनंत शुभकामनाएं। बधाई संदेश देने वालों में प्रमुख रूप से पेंशनर समाज तहसील पाटन के उपाध्यक्ष श्री नोहर सिंह वर्मा जी; कोषाध्यक्ष श्री के.पी.हिरवानी जी; सचिव श्री विष्णु प्रसाद वर्मा जी; कार्यालय प्रभारी श्री चंद्रभानु वर्मा जी; मीडिया प्रभारी श्री भास्कर सवर्णी जी; श्री लालाराम वर्मा जी व श्री पवन कुमार शर्मा जी ;श्री इंद्र कुमार वर्मा जी ; श्री राधेश्याम लहरी जी ;किशन लाल वर्मा जी; श्री मनहरण चंद्रवंशी जी; श्री पंथराम देवांगन जी; श्री सुंदरलाल वर्मा जी ;श्री गैंदलाल गोस्वामी जी और समस्त जोन प्रभारी व सेक्टर प्रभारी द्वारा बधाई दिया गया। श्री हीरा सिंह वर्मा जी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर पाटन तहसील इकाई को और मजबूती मिलेगी।






