पाटन पेंशनर समाज के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा का आकस्मिक निधन,पैतृक ग्राम पंदर में होगा अंतिम संस्कार

पाटन। पेंशनर समाज के लिए एक बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति की खबर है। पेंशनर समाज के सम्मानीय अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। वह लगभग 70 वर्ष के थे और क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके निधन की खबर से पूरे पेंशनर समाज और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवंगत हीरा सिंह वर्मा का अंतिम संस्कार आज(रविवार) को ग्राम पंदर में किया जाएगा।  उनके आकस्मिक अवसान पर पेंशनर समाज के सदस्यों और ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, उन्हें ब्रह्मलीन आत्मा को शांति प्रदान करें।