अनेक विधाओं में प्रतिभा की धनी, नवाचार शिक्षक नरोत्तम यादव को सम्मानित करेंगे महामहिम राज्यपाल, बालोद कलेक्टर ने दी बधाई, जानिए नरोत्तम यदु का सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, पर्यावरण के दिशा में अब तक का योगदान



पाटन – प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार 2024-25 के लिए नरोत्तम कुमार यदु व्याख्याता सेजेस घोटिया डौंडी को  जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के द्वाराअग्रिम बधाई दी ।वहीं कलेक्टर महोदया के जन्मदिन पर आम का पौधा भेंट कर नरोत्तम यदु द्वारा जिलाधीश महोदया को शुभकामनाएं दी गयी।
श्री यदु जी का प्रथम नियुक्ति प्राथमिक शाला गाड़ाडीह पाटन से प्रारंभ हुई।श्री यदु जी एक कर्तव्य निष्ठ शिक्षक है। प्राथमिक शाला गाड़ाडीह में रहते हुए उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक,क्रीड़ा गतिविधियो को सिखाते थे। ग्राम गाठड़ाडीह में सुनता मंच गठित कर छत्तीसगढ़ी खेल के प्रचार प्रसार करने संरक्षित करने खेल प्रतियोगिता का आयोजन करते थे।आप सुनता मंच के सचिव भी रहे चुके हैं।बच्चों के साथ मिलकर रविवार के दिन गांव के हैंड पम्प व तालाब की साफ सफाई करवाते थे।शाला अवकाश काल में बच्चों को खेल सिखाते थे। कबड्डी में प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों का ब्लाक स्तर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। संकुल केंद्र मर्रा परीक्षा समिति के सचिव के पद पर कार्य करते हुए प्रत्येक स्कूल को आलमारी प्रदान किये थे। बच्चों को ब्लाक स्तर खेल स्पर्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला स्तर तक पहुंचाया था।उनके पदस्थापना के बाद प्राथमिक शाला गाड़ाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन का श्रीगणेश हुआ जो आज भी देखने योग्य रहता है। पर्यावरण के क्षेत्र में यदु जी बच्चों के सहयोग से विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाया था। समाज उत्पादक कार्य हेतू 19 दिवसीय राजस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।साथ ही बच्चो को योग सिखाते थे। शासनद्वारा आयोजित सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर क्रियान्वयन करने में जाने जाते थे। विद्यालय के प्रति समर्पण व उत्कृष्ट कार्य शैली के चलते उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से तात्कालीन विधायक विजय बघेल द्वारा सम्मान किया गया था। ग्राम गाड़ाडीह में श्री यदु जी को आज भी उनके किये कार्यों से उनके मिलनशील व्यवहार से  याद करते हैं।

सन 2010 में व्याख्याता पंचायत के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया  में पदस्थ होने के पश्चात अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर करते रहे है। उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य के परिणाम स्वरूप उनके राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु 2024-25 में चयन हुआ है।
*विभिन्न प्रतिभा के धनी-* मूर्ति कला, चित्रकारी, काव्य लेखन, स्क्रीन प्रिंटिंग, फोटोग्राफी,शालेय पत्रिका में संपादक का कार्य ,रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच नवाचारी शिक्षक एवं तकनीकी शिक्षक के रूप में दक्ष शिक्षक , पर्यावरण,समाज सेवा, मार्गदर्शक शिक्षक की भूमिका, समुदाय समाज के साथ गहरा संबंध, नियमित एवं निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित।
*सामाजिक क्षेत्र में-*
सामाजिक दायित्व-
(प्रदेश महासचिव) यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़
पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष ,पूर्व प्रदेश सह सचिव ,प्रचार मंत्री शिक्षा कर्मी संघ पाटन ,सलाहकार शिक्षक कर्मी संघ डौंडी,पूर्व सचिव  संकुल केंद्र मर्रा ,सचिव सुनता मंच गाड़ाडीह ।

*सामाजिक क्षेत्र में योगदान एवं नवाचार  -* सामाजिक समरसता यात्रा का आयोजन – बस्तर यात्रा, सरगुजायात्रा, मध्यप्रदेश यात्रा का आयोजन कर समाज में सक्रियता भाई चारा बढ़ाना।मार्गदर्शन एवं सहभागिता द्वारा वाट्स ऐप द्वारा ग्रूप बनाकर घर बैठे समाज के आर्थिक रुप से कमजोर या दूर्घटना होने पर लंबी बीमारी से पीड़ित होने पर आवश्यकता आधारित लोगों का समाजिक जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग किया जा रहा  है।
बालोद जिला मे- कार्यरत शिक्षकों को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग हेतु वाट्स ऐप ग्रूप बनाकर शिक्षको के  का आर्थिक सहयोग, किया जा रहा है।
*खेल के क्षेत्र में*- विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन में सहयोग व सुनता मंच का गठन कर स्वदेशी खेलों का आयोजन एवं प्रचार प्रसार करना ।

*विद्यालयीन क्षेत्र में-* विभिन्न पाठ्यसहगामी क्रियाओं  में मार्गदर्शन एवं सहभागिता, छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार का आयोजन, राष्ट्रीय पर्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग,क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन,महापुरूषों के जयंतियों का आयोजन, जनसंख्या नियंत्रण , नशा उन्मूलन,मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा,पालक बालक सम्मेलन, विभिन्न प्रशिक्षण, सेमीनार में सहभागिता, आनलाइन प्लेटफार्म से प्रशिक्षण इत्यादि।

*पर्यावरण के क्षेत्र में*- स्वयं एवं शाला परिवार, जन सहयोग से विद्यालय में मिनी गार्डन का निर्माण करना। जन्म दिवस पर एवं अंत्येष्टि कार्यक्रमों में वृक्षारोपण करना ।
ग्राम रवेली में शीतला मंदिर के पास 2014 में पौधा रोपण,29/06/2025 को रवेली में 23 पौधे स्वयं के व्यय(10,000रुपये) से पौधा ट्री गार्ड लगाकर रोपण किया गया।

*मानव कल्याण हेतु-* स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन रोजगार मार्गदर्शन का आयोजन रक्त दान शिविर का आयोजन एवं स्वयं के द्वारा  रक्तदान करना।
समुदाय के साथ संबंध समुदाय के साथ मधुर संबंध नियमित एवं निर्धारित समय के पूर्वशाला में उपस्थित।
*परीक्षा परिणाम हेतु* -उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम  में बढ़ोतरी हेतु  91% लाने वाले छात्रों को सिल्वर मेडलपुरस्कार प्रदान करना ।
*मंच उद्घोषक -* विद्यालयीन पाठ्यसहगामी क्रियाओं के आयोजन हेतु समय-समय पर मंच संचालन का कार्य करना एवं विद्यालय संपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता अन्य शिक्षकों को सहयोग प्रदान करना ।

*संस्कृति के क्षेत्र में भूमिका-* दशहरा लीला मंडली में भाव पक्ष के कलाकार के रूप में सहभागिता । गणेशोत्सव, दुर्गाउत्सव समिति में सहभागिता।विद्यार्थी जीवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता, स्काउट गाइड, पर्यावरण,एन एस एस कार्यक्रम में सहभागिता।

*शिक्षा क्षेत्र में-* नवाचारी शिक्षक – पाठ्य विषय वस्तु को नवाचारी विधि से अध्ययन अध्यापन कार्य कराना।

*अन्य रूचियां* – पेंटिंग,मूर्तिकला  ,पाककला,

*स्कूल के प्रति समर्पण-*

०विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पढ़ाने के साथ साथ,मार्गदर्शन एवं समय- समय पर अभ्यास पुस्तिका एवं अन्य आश्यक पाठ्य सामग्री का स्वयं से राशि से प्रदान करना।विद्यालय में संसाधन की उपलब्धता हेतु जन सहयोग से लगभग 160000 रुपये के विकास कार्यों के क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाना ।जनसहभागिता से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय घोटिया परिसर में मिनी गार्डन एवं विद्यालय परिसर में आंतरिक सजावट करना। कुर्सी कैनिंग, गमला, पेंटिंग इत्यादि कार्य करना।योग प्रशिक्षक, सामाजिक उत्पादक कार्य 19 दिवसीय प्रशिक्षण ,स्काउट गाइड प्रशिक्षण,रोवर प्रशिक्षण,पर्यावरण प्रभारी, नशा उन्मूलन प्रभारी, सांस्कृतिक प्रभारी, नामांकन प्रभारी ,आई सी टी प्रशिक्षण, विधानसभा एवं लोक सभा चूनाव में मास्टर ट्रेनर का कार्यानुभव ।
विद्यालय आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु शासन प्रशासन से मांग पत्र में मार्गदर्शन जैसे – छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण,
पेयजल हेतु बोर खनन,वाटर प्यूरी फाईड क्रेडा विभाग द्वारा,पेय जल शुद्धिकरण यंत्र।लगातार अनुपस्थिति रहने वाले छात्रों के पालकों से संपर्क एवं पालक बालक शिक्षक सम्मेलन में सहभागिता । बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार।
*विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल विकास हेतु* – संस्कृत सप्ताह का नाट्य मंचन एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद अन्य पाठ्यचर्या,में मार्गदर्शन करना।
*निर्धन छात्र हेतु-* समय-समय पर पाठ्य पुस्तक कॉपी स्वयं की व्यय से छात्रों को खरीद कर देना

*काव्य लेखन* -शालेय पत्रिका ”प्रयास” का संपादक,हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में कविता लेखन विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित।

*उपलब्धियां-*
विद्यालय एवं शासन , विभिन्न संगठनों,समाज द्वारा प्राप्त सम्मान

० संस्कृत स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली सहभागीता प्रमाण पत्र 2008 उदयपुर राजस्थान द्वारा
० विकासखंड स्तरी शिक्षक सम्मान 2010 पाटन
० विद्यालय स्तर पर सम्मान शा उ मा वि घोटिया
०भंडारा प्रसादी वितरण 2017
हेतु सम्मान यादव समाज द्वारा
० शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2019 यादव समाज द्वारा
० राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2019
स्वप्रेरित शिक्षक समूह छ ग
०रक्त मित्र दान2019, आशीर्वाद ब्लड बैंक रायपुर
०राष्ट्रीय गौरव सम्मान यादव समाज भिलाई
०शिकसा विशिष्ट सेवा सम्मान2020 शिक्षक कला व साहित्य अकादमी
०शिक्षा क्वीज प्रतियोगिता2020
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी
० समाज गौरव सम्मान 2022
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज ० नवाचारी संगीतमय गीत विदा हेतु   प्राचार्य शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय घोटिया द्वारा सम्मान० संत गहिरा गुरु संमता अवार्ड 2024०नवयुग उत्कृष्ट पुरस्कार 2024 शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण 2024
० जिला कलेक्टर बालोद 2024 द्वारा चूनाव कार्य हेतु सम्मान।
० जिला स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण डाइट बेमेतरा
० डा ए पे जे अब्दुल कलाम शिक्षक गुणवत्ता अभियान छ ग प्रशिक्षण कार्यशाला डौंडी,
० संस्कृत कार्य शाला विषय आधारित प्रशिक्षण बालोद 2015
० सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला ( हिन्दी) बालोद 2016
० संस्कृत कार्यशाला तीन दिवसीय बालोद 2017 ०साहित्य श्री सम्मान वक्ता मंच रायपुर 2024 द्वारा

इस उपलब्धि के  लिए शाला परिवार से श्री डी एस वर्मा प्राचार्य,श्रीमती वाई ,डी एल ठाकुर,राहुल बेलचंदन,आर एस नेताम नेतराम साहू ,बी अंजुम,की के सिन्हा,,सहित यादव समाज से गुलेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष,हरीश यादव प्रदेश प्रभारी, रामसिंह यादव प्रदेश संरक्षक,
परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ ,जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष झेरिया यादव समाज रविनारायण यदु प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष यदु,बलदेव यादव व्याख्याता,बसंत यदु ,नवीन यदु , हरिराम यदु रमेश यदु ,राम अवतार यदु मनमोहन यादव सहित यादव समाज ने बधाई दी है ।