प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल.. यूनेस्को की सूची में शामिल होने वाला राज्य का पहला स्थान बना कांगेर घाटी, टेंटेटिव लिस्ट में बनाई जगह

राजू वर्मा

सीजी मितान न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांगेर वैली घाटी ने विश्व धरोहर की लिस्ट में जगह बना ली है। बता दें कि, यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में कांगेर वैली घाटी का नाम शामिल हुआ है। प्राकृतिक विरासत कैटेगरी में कांगेर वैली घाटी ने अपनी जगह बनाई है।

बता दें कि, इस कैटेगरी में स्थान पाने वाला छत्तीसगढ़ का इकलौता साइट बना है। कहा जा रहा है कि, अब अगले साल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश होगी। नॉमिनेशन लिस्ट में आने पर कांगेर वैली का स्थाई सूची में स्थान बन जाएगा। टेंटेटिव लिस्ट में नाम आने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट किया है और इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/1899470419809435856?t=k95AFirLJ_1M258nrckXVA&s=19