उतई थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला: मर्रा धान खरीदी केंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मारी, ट्रक को मर्रा बस्ती के पास पकड़ा, युवकों ने दिखाई हिम्मत


पाटन। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम बोदल में मर्रा धान खरीदी केंद्र के पास आयरन ओर से भरी ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार कर भाग रहे थे। जिसे पास के ही युवकों ने ट्रक का पीछा करके मर्रा बस्ती के पकड़ा। ट्रक को खड़ी करके ड्राइवर और क्लीनर भाग गए। ट्रक को उतई थाना में खड़ी कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम मालगांव निवासी लक्की यादव और गाड़ाडीह निवासी उत्तम यदु स्कूटी में धान खरीदी केंद्र मर्रा जा रहे थे। दोनों धान खरीदी केंद्र में काम करते है। बोदल के पास पहुंचे थे तभी पीछे आयरन ओर से भरी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे कि लक्की यादव के सिर में चोट आई। वही उत्तम यदु दूर गिर गए। ठीकर मारकर गाड़ी भाग रहे थे। जिसे धान खरीदी में काम करने वाले अन्य युवकों को सूचना देने पर गाड़ी का पीछा करते हुए मर्रा बस्ती के पास रुकवाया गया। गाड़ी को रोककर ड्राइवर और क्लीनर भाग गए। थाना को सूचना देने पर ट्रक को उतई थाना में खड़ी कराई गई है।