कौन बनेगा रोड सेफ्टी चैंपियन क्विज प्रतियोगिता मे हितेश ने बाजी मारी


पंडरिया । विकासखण्ड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे 33वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अतंर्गत 11जनवरी से 17 जनवरी तक विविध स्पर्धा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे स्कूली छात्र छात्राओं एवम शिक्षको ने गांव मे रैली निकालकर यातायात नियमों के बारे में लोगो को जागरुक किया। इसके बाद निबंध,पोस्टर,वाद विवाद ,क्विज प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राएं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीश टोडे, द्वितीय अजय पटेल,पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू यादव ,द्वितीय करिश्मा साहू एवम क्विज में प्रथम हितेश,द्वितीय निशा पटेल,तृतीय स्थान सपना काठले ने प्राप्त किया। प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने सभी विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात के दौरान हमेशा सभी लोगो को सावधानी से चलना चाहिए। दोपहिया वाहन मे हेलमेट, चारपहिया वाहन मे शीट बेल्ट, अग्निशमन एवम एंबुलेंस की गाड़ियों को रास्ता देना, ट्रैफिक सिग्नल वाहनों के लाइसेंस के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले , शकून पाटले, ज्योति ध्रुव एवम् समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।