नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव भूलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएँ।
श्री दुबे ने आगे कहा कि नगर के विकास और सुख-समृद्धि के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशहाली लेकर आए।







