पाटन। कुर्मीगुंडरा में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के अधेड़ व्यक्ति चंद्रहास साहू (पिता: हूल सिंह साहू) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, त्योहार के दिन हुई इस घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।







