भिलाई। होली पर्व के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज, भिलाई द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष, युवाओं के बीच फूलों की होली खेल कर होली मिलन समारोह मनाया।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं सदस्यों द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम, राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। समाज के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि भजन में छत्तीसगढ़ी फाग गीत, राजस्थानी फाल्गुन गीत की सुंदर मधुर प्रस्तुति दी गयी, जिसमें फूलों की होली खेली गई।

भजन के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के जो सदस्य वर्तमान नगर निगम, पंचायत, सरपंच, जनपद, नगर पालिका एवं अन्य चुनाव में विजयी हुए, उनका सम्मान किया गया। सम्मान में दुर्ग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, बेमेतरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राजनांदगांव में (प्रभारी शिक्षा विभाग) पार्षद बने आलोक श्रोती, जनपद सदस्य तिल्दा नेवरा देवव्रत शर्मा, भिलाई निगम पार्षद पीयूष मिश्रा, समाज सेवी योगेन्द्र शर्मा (बंटी), राजू शर्मा दुर्ग, प्रमोद जोशी दुर्ग, सुरेश शर्मा दुर्ग, बसंत शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा का सम्मान किया गया ये सभी समाज के सदस्य हैं। सम्मान के पश्चात होली महोत्सव की शोभा बढ़ाते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। सभी ने समाज को एक मोती की माला में बांधे रहने की बात कही।
इस दौरान संरक्षक अशोक पंचोली, कमलेश शर्मा, महेश वशिष्ठ, कैलाश शर्मा, संतोष शर्मा, डॉ तेजप्रकाश शर्मा, डॉ राघवेन्द्र, सुरेंद्र (वैधराज), भूपेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, चंदन शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, संजय शर्मा, अमितेश पुरोहित, बृजेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, कमल शर्मा आदि उपस्थित थे।