होली मिलन समारोह: यादव समाज ने मंत्री गजेंद्र यादव के साथ खेली रंगों की होली


पाटन।
सर्व यादव समाज दुर्ग जिला द्वारा संचालित यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में मंडल के अध्यक्ष श्री कमलेश यादव, सचिव श्री उमराव यादव, महामंत्री श्री आर्य हिंद यादव, सहसचिव श्री शिव यादव, राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित श्री कली राम यादव, युवा भाजपा नेता श्री अंकित यादव तथा समाज के गहिरा गुरु श्री राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
सभी ने मंत्री गजेंद्र यादव के साथ जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और आधुनिक डीजे की धुन पर थिरकते हुए होली का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, भाईचारा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
समारोह के दौरान समाज की एकजुटता एवं पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।