जामगांव आर ।दक्षिण पाटन ग्राम धमना निवासी कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग के निज निवास मे होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।

सभापति कार्यालय में सुबह से ही कार्यालय परिसर में रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए.इस दौरान अपने चहेते सभापति को रंग-गुलाल लगाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. समर्थक ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए और पारंपरिक होली गीतों के बीच एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं.
होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है. होली पर सभी से शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील करती हूँ – कल्पना नारद साहू!
होली मिलन में हर वर्ग के लोग हुए शामिल
होली मिलन के इस कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए. होली के अवसर पर सभापति कार्यालय रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित नजर आया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई.
इस अवसर मे मुख्य रूप से – अभिषेक सेन मिडिया प्रभारी भाजयुमो, कामेलश यादव कोषाध्यक्ष भाजयुमो, हिरेन्द्र साहू कार्यलय प्रभारी, पिलेश्वर यादव, हर्ष साहू,सहित समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!






