हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा के त्रिदेव मंदिर प्रांगण उत्साह और श्रद्धा के साथ की गई होलिका दहन

भिलाई।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा के त्रिदेव मंदिर प्रांगण में सभी के द्वारा सामूहिक रूप से होलिका दहन कार्यक्रम बड़े उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन में जनपद अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ति नायक शामिल हुई उन्होंने कहा यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी एकता, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।


होली के पावन अवसर पर आयोजित होलिका दहन ने पूरे कॉलोनी परिवार को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।
सभी की सहभागिता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हृदय से आभार।