

मंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। साथ ही अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी दिया। जिसमें राजस्व विभाग,लोकनिर्माण विभाग ,जलसंसाधन विभाग, पेयजलापूर्ति, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, आवास योजना, कृषि एवं अन्य विभागों के कई गंभीर मामलों को रखा। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने सभी को आवेदनों को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए आधिकारियों को अविलंब समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम अंजोरा में शराब दुकान स्थानांतरित ,मंच मरम्त ,तालाब का सौन्दरीकरन ग्राम थनौद में पंचायत की मांग पत्र मंत्री को ज्ञापन सौपा गया। सुशील जांगड़े को ईलाज हेतु 5000 रुपये स्वेच्छा अनुदान,ग्राम बिरेझर में प्राथमिक शाला में चेकप टाईल्स, भाटापारा में मंच निर्माण ,चंडी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्यो का स्वीकृति ,ग्राम पंचायत चंगोरी में स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहयोग कबीर पंथ के लिये मंदिर निर्माण 1 लाख,शीतला मंदिर जीर्णोद्धार ,ग्राम पंचायत खाड़ा और में यादव समाज भवन में किचन शेड ,ग्राम रुदा में मुक्ति धाम शेड सी सी सड़क ,ग्राम पंचायत तिरगा में नंदी बाबा मन्दिर बुढ़ा देव मंदिर जीर्णोद्धार, सहित अन्य कार्यो की स्वीकृति प्रदान देने की बात कही ।इस मौके पर माटी कला बोर्ड अध्यक्ष बालम चक्रधारी,जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर,सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव जनपद सदस्य हरेन्द्र देव,सरपँच अंजोरा संगीता साहू,जागेश्वरी गौतम,इंद्रजीत साहू,गोमती पारकर,सुरेश साहू घशिया राम देशमुख, पोषण लाल ठाकुर,हुल्ली बाई साहू,सहित विभागीय अधिकारी ,कर्मचारी व ग्रामीण जन मौजूद थे।






