जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए जिले में कुल 1010 स्थाई, 28 अस्थाई एवं 13 चलित (मोबाईल) इकाईयां कार्य सम्पादित करेगी। इन दलों के कार्यों के निरीक्षण हेतु 202 सुपरवाईजरों को नियुक्त किया गया है। जिले में 25 चलित इकाईयों द्वारा बाड़ियों, ईंटाभट्ठों, खदानों, उच्च जोखिम क्षेत्रों में रहने वालों तथा जेल, अस्पताल नर्सिंग होम में भर्ती बच्चों तथा नवजातों को दो बूंद जिंदगी के पिलाए जाएंगें। इसी प्रकार अस्थाई दल द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड में आने-जाने वाले बच्चों को सुरक्षित किया जावेगा।28 फरवरी एवं 01 मार्च को दल द्वारा घरों में भ्रमण कर शेष छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर बायं हाथ की छोटी ऊंगली में पोलियो मार्कर पेन से निशान लगाया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन पिडियाट्रिक एसोसिएशन, पंचगणों, सरपंचों, वार्ड पार्षदों पत्रकार बंधुओं एवं समस्त जनता से अपील किया गया है, कि पिछले चक्रों की भांति इस अभियान में अपनी संकल्पित भागीदारी निभायें।

- February 27, 2022