गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पाटन के ग्राम भन्सुली दौरा, दुर्ग ग्रामीण के रिसामा में जाएंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

पाटन। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज 11 बजे रायपुर स्थित निवास से कार से प्रस्थान कर 12 बजे ग्राम भन्सुली आएंगे। वे जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू के पिता रमउ राम साहू को श्रद्धांजलि देंगे। शोकाकुल परिवार से भेंट मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद वे अपने दूर्ग स्थित निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। 4 बजे रिसामा में तुलसी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।