दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम जंजगिरी में अवतरण दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,अध्यक्षता शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, विशेष अतिथि देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग , जितेन्द्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी , योगिता चंद्राकर कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग , झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग , केशव बंटी हरमुख विधायक प्रतिनिधि दुर्ग ग्रामीण किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर, नंद कुमार सेन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण,रेखा चतुर्वेदी सरपंच ग्राम पंचायत जंजगिरी उपसरपंच मुरलीधर ठाकुर,उमादेवी चंद्राकर, ललिता गजपाल, गीता बैकुण्ठ महानंद, राजश्री प्रेरणा चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि डा.पिलेश्वर साहू, प्रदीप चंद्राकर,लोमश चंद्राकर, अजय चतुर्वेदी उपस्थित थे। विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियो का सम्मान किया गया।इस दौरान गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की जन्मदिन को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुच कर अपने कार्यकर्त्ता व आमजन के बीच मनाना और जन्मदिन अवसर पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजन कर अनेक क्षेत्रो में विशिष्ठ कार्य करने वालो का है इनका सम्मान सदैव करनी चाहिए। मंच संचालन संजू यादव ने किया।