पाटन। गृह मंत्री विजय शर्मा आज सोनपुर पहुंचे। यहां वे शौर्य वाटिका के भूमिपूजन एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। गृह मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।






