महिला ग्रुप द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का सम्मान और होली मिलन कार्यक्रम।


पंडरिया । नगर के अलग -अलग महिला ग्रुप द्वारा 10 व 11 मार्च को महिला दिवस के परिपेक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आज गुरुवार शाम 6 बजे से कवर्धा रोड फ्रेंड्स एंड फेमिली ग्रुप द्वारा नारी सम्मान व होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में परिवार की माताओं को रखा गया है।कार्यक्रम में उत्कृट कार्य करने वाले महिलाओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही होली मिलन व भोज का कार्यक्रम रखा गया है।वहीं 11 मार्च शनिवार को
स्वर्णा लेडीज ग्रुप 4 बजे से एक कार्यक्रम आयोजित की गई है।जिसमे नगर मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का (शिक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता,और सामाजिक कार्य)मे उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही स्वर्णा लेडीज ग्रुप के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम मे मुख्य से पंडरिया नगर की प्रथम नागरिक राजीन गायकवाड़ ( अध्यक्ष नगर पंचायत पंडरिया) भी शामिल होगी।कार्यक्रमसुयश प्लाजा का प्रांगण होगा में शाम चार बजे से आयोजित की गई है।उक्त कार्यक्रम का आयोजन मीनू छाबड़ा , ममता शर्मा , स्मृति श्रीवास्तव,स्मृति द्विवेदी, उमा पाठक , रश्मि श्रीवास्तव, सतनाम छाबड़ा व स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा किया गया है।