पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट में जीवनदीप समिति से नियुक्त 15 कर्मचारी आज सुबह काम पर नहीं आए। बताया जा रहा है कि तीन माह से इन कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है ।इस कारण वह काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कल भी यह लोग हड़ताल पर जाने की सूचना झिट अस्पताल के प्रभारी को दिए थे जैसे तैसे किसी अन्य मद से पैसा निकाल कर इन कर्मचारियों को एक माह का मानदेय दिया गया। वहीं अभी भी दो से तीन माह का मानदेय नहीं मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारी जीवनदीप समिति से नियुक्त किए गए हैं इनको प्रति माह मानदेय दिया जाता है। जानकारी मिली है कि आयुष्मान योजना के तहत जो इंसेंटिव राशि अस्पताल प्रबंधन को मिलती है उन्हें के माध्यम से और जीवनदीप समिति कुछ अपने मद से इन कर्मचारियों को मानदेय देता है लेकिन पिछले करीब तीन माह से इन सबको मानदेय नहीं मिला है।। इस कारण अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ।।शीघ्र ही मानदेय नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी इन लोगों ने दी है।







