भिलाई। अमलेश्वर में अंर्तराष्टर्षीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की आयोजित शिवमहापुराण में प्रमुख रूप से योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान का दौर जारी है। आयोजक व यजमान दुर्ग जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने ऐसे अधिकारियों, समाजसेवी सगंठन, महिला संगठन, धार्मिक संगठन और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।।


साफ-सफाई में इनकी रही भूमिका सराहनीय
शिवमहापुराण समापन के बाद कथा स्थल में कचरे का अंबार मिला। लाखों शिवभक्तों के जाने के बाद कथा स्थल को फिर से पहले जैसा करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस कार्य को खुद आयोजक मोनू साहू ने अंजाम देने मैदान में उतरे। उनके सहयोगी के रूप में सोनू साहू, धर्मेंद साहू, राजा चंद्राकर, दीपक धीवर, थानेश्वर धौवर, जय साहू मनोहर साहू शिव साहू, भवानी साहू मुकेश सोनकर, डीकू सोनकर, दीपक वर्मा व ग्रामीणों ने आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

कार्यकर्ता सम्मानित
शिवमहापुराण की सफलता उन मैदानी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी है जिन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ इस आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आयोजक मोनू साहू ने सहपाठी मित्र प्रशांत ठाकुर, जय साहू, दीपक वर्मा, दीपक धीवर, सहित महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। पूरे दो महीने की तैयारी में सेवाएं देना शुरू किया था।
एसडीएम, एसडीओपी का भी सम्मान कर जताया आभार
शिवमहापुराण को सफल बनाने में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। हजारों पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। पांच प्रमुख गेट बनाए गए थे। इन गेटों में पुलिस कर्मियों ने दिन-रात अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा प्रमुख मार्गो की आवाजाही को नियंत्रित व सुगम बनाने में भी यातायात पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। अफसरों को प्रतिकात्मक रूप से एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज , एसडीओपी आशीष बंछोर, सीएमओ सतीश यादव आदि को आयोजक दुर्ग जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने खुद जाकर उन्हे सम्मानित किया और उनका आभार माना।







