पंडरिया।मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से ब्लाक के धर्मराज साहू को मंगलवार को दुर्ग में उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप सम्मानीत किया गया। छतीसगढ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा धर्मराज साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रुसे मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से संभाग स्तरीय सम्मान समारोह दुर्ग में सम्मान किया गया। धर्मराज साहू सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 28 वर्षों से पूर्ण लगन के साथ कार्य कर रहे है।शाला प्रबंध समिति के लिए उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपनी शाला के साथ साथ संकुल के अन्य शाला में जाकर शाला प्रबंध समिति को सहयोग से शाला का विकास प्रदान कराया।शिक्षा के साथ साथ संगीत, समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे है बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभाग में सभी विधा पर कार्य करते आ रहे है।उनके उत्कृष्ट सम्मान के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ,खंड स्रोत समन्यवक मुरारी लाल यादव ,संकुल प्रभारी नंदू निर्मलकर, कमल सोनी अस्वनी चंद्राकर,कुमार अनुरागी , दिव्या ठाकुर भागीरथी चंद्रकार मूर्ति महोबिया सावित्री वर्मा अश्वनी चंद्राकर, मोहन राजपूत, देवानंद चन्द्रवंशी, आशीष मिश्रा ,दर्शन धुर्वे, शीतल धुर्वे, चंद्रकुमार जायसवाल,चैतन्य साहू , रेणुका परिहार, संतोष साहू,सुनील चन्द्रवंशी, बैजनाथ चंद्राकर सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।







