बलराम यादव
पाटन। दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक का सबसे बड़े ग्राम पंचायत के रूप में सेलूद को जाना जाता है। शुरू से ही ग्राम सेलूद व्यापार, शिक्षा, राजनीति का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। सेलूद का विकास काफी तेजी से हो रहा है। मतदाताओं में भी वृद्धि हुई है। इस बार अनुमान लगाया जा रहा है की ग्राम पंचायत सेलूद को आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का चर्चा शुरू हो गई है। ये चर्चा इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो गई की जब पूर्व में भाजपा का शासन था तो तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को यहां के भाजपाईयों ने ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का मांग किया था। लेकिन उसके बाद सरकार बदल गई है । अब फिर से भाजपा का शासन आ गया है। इसलिए अब फिर से सेलूद को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का मांग जोर पकड़ने लगी है। अगर संसाधन का बात करे तो सेलूद इस मामले में काफी समृद्ध है। नगर पंचायत के लिए सभी जरूरी आवश्यकता यहां पर पूरी की जा सकती है। सेलूद का नगर पंचायत बनने में सिर्फ एक हो रोड़ा आ रहा है और वह है यहां नगर पंचायत निर्माण के लिए पर्याप्त मतदाता नही है। लेकिन इसकी पूर्ति पास के हो गांव चुनकट्टा को शामिल कर किया जा सकता है। भौगोलिक क्षेत्रफल के मामले भी सेलूद काफी बड़ा है। यहां पर पर्याप्त जगह भी उपलब्ध है।
शिक्षा, स्वास्थ्य , सड़क सुविधा का विस्तार
सेलूद शुरू से ही आसपास के गांवों के बच्चो के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र रहा है। आज भी आसपास के बच्चे हाई स्कूल ओर हायर सेकंडरी की पढ़ाई करने सेलूद आते है। यहां पर सर्व सुविधा युक्त स्वामी आत्मानंद विद्यालय है। कन्या हायर सेकंडरी अपने नए विशाल भवन में संचालित है। भविष्य में यहां पर कालेज का भी विस्तार किया जा सकता है। इसके अलावा सेलूद चारो तरफ से पक्की सड़क से दुर्ग, राजधानी रायपुर, धमतरी से जुड़ा हुआ है । उप स्वास्थ्य केंद्र, पशु औषधालय, पोस्ट आफिस पहले से संचालित है। वही अब फोर लेन से भी जुड़ गया है। धीरे धीरे सेलूद बड़ा बाजार बनता जा रहा है। सेलुद सेनानियों की धरती है।( आगे की न्यूज नीचे और है)


राजनीतिक केंद्र रहा है सेलूद
शुरू से ही सेलूद पाटन विधानसभा तथा दुर्ग जिला की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा है। इस धरती पर कभी भू दान आंदोलन का सूत्रपात हुआ था। वही इसके बाद उदय राम मंत्री जी का भी साथ मिला है। अविभाजित मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहने वाले अनंत राम वर्मा जी का निवास सेलूद ही था। इसके अलावा अभी वर्तमान के कुछ साल की राजनीति का अध्यन करे तो वह भी काफी अच्छा रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग का अध्यक्ष पद पर सेलुद निवासी जवाहर वर्मा को काम करने का मौका मिला है। इसके अलावा जिला पंचायत में सभापति के रूप में भी सुशोभित होने वाली श्रीमती जयश्री वर्मा भी सेलूद की रहने वाली है। यहां से कई जनपद सदस्य भी चुने गए है। इसके अलावा अभी वर्तमान में सत्ताधारी दल भाजपा का मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू का निवास भी सेलूद ही है। इस कारण भी सेलूद का नगर पंचायत बनाए जाने का संभावना बढ़ता जा रहा है।( आगे की खबर नीचे और है)

आय का स्रोत बढ़ जाएगा
सेलूद में कई पत्थर खदान और क्रेशर संचालित है। इसके अलावा कई छोटे उद्योग भी यहां लगाए जा सकते है। इसके अलावा ग्राम चुन कट्टा को शामिल कर लिया जाता है तो वहां भी कई बड़े बड़े पत्थर खदान, क्रेशर संचालित है। खनिज रायलटी की राशि से ही कई बड़े बड़े विकास कार्य कराए जा सकते है।
आइए आंकड़ों पर नजर डाले
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए करीब 5 हजार मतदाता का होना अनिवार्य है। अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत सेलूद में 20 वार्ड है यहां की कुल आबादी 5500 के करीब है। वही मतदाता 4004 ही है। वही पास के गांव चुनकट्टा में 13 वार्ड में लगभग 950 मतदाता है। इस तरह से अभी आने वाले दिनों में मतदाता सूची में कुछ और नाम जुड़ेंगे तो दोनो गांव मिलाकर 5 हजार मतदाता पूरा हो जायेंगे। साथ ही आबादी संख्या भी बढ़ जाएगा।।