भिलाई ।इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा मैत्री बाग में आयोजित फ्लावर शो-2024 में सोमवार की देर शाम विजेता घोषित कर समापन किया गया। इसमें पल्लवी रजत बारामाते को विनर आफ द शो और रवि बंसोड़ को रनर आफ द शो घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।इस फ्लावर शो के लिए वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई थीं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। औपचारिक उद्घाटन अनिर्बान दासगुप्ता व भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता ने किया था। कार्यपालक निर्देशक अंजनी कुमार, डा. अशोक कुमार पंडा, पवन कुमार, बीके गिरी, भिलाई महिला समाज की अतिरिक्त उपाध्यक्ष मीरा पंडा, अतिरिक्त उपाध्यक्ष स्मिता गिरी और इस्पात बिरादरी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं के विजेताओं व प्रतिभागियों को अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि इस फ्लावर शो का उद्देश्य प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देना व उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्वागत भाषण महाप्रबंधक विष्णु कुमार पाठक ने दिया। अंत में उप महाप्रबंधक एनके जैन ने आभार प्रदर्शन किया।






