उद्यानिकी के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल में दिखाए दमखम, विश्विद्यालय स्तर पर जोन वार होने वाले खेल स्पर्धा के लिए किया गया खिलाड़ियों का चयन


पाटन। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में तीन दिवसीय इंटर क्लास स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका सम्मान आज हुआ। यह आयोजन उद्यानिकी एवं वानिकी महा. एवं अनुसंधान केन्द्र सांकरा के अधिष्ठाता डॉक्टर अमित दिक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सांकरा के क्रीड़ा अधिकारी डॉ सेवन दास खूंटे ने बताया कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालय स्तर से जोनवार स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 20 से 22 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले है जिसकी तैयारी के लिए अंतर कक्ष खेल कूद प्रतियोगीता आयोजित किया था।
समापन समारोह में डॉ दीक्षित ने छात्र जीवन में खेल खुद के महत्व को विस्तार से बताया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रीले दौड़ , ऊंची कूद , लम्बी कूद, 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़ , कबड्डी ,खो खो, भाला फेंक , गोला फेंक, तवा फेक ,बॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया । जिसमे स्नातक, स्नाकोत्तर और पीएचडी के छात्र छात्राए बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ संदीप जोशी ने प्रतिभागी, रेफरीज, लाइनमैन, वॉलंटियरस को धन्यवाद ज्ञापित किए । इस आयोजन में क्रीड़ा अधिकारी डॉ सेवन दास खूंटे, डॉ हरीश चंद्र, डॉ संदीप जोशी, डॉ सत्य प्रकाश के साथ साथ दोनों महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।