.
पाटन । ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को निराशा हाथ लग रही है इस वर्ष लगभग 733 आवास नोडल अधिकारियों द्वारा अपात्र कर दिया गया है समाजसेवी युगल आडिल ने बताया कि अधिकारियों के दबाव में बहुत से सरपंचों द्वारा ग्राम सभा आयोजित कर नोडल अधिकारियों द्वारा अनुसंसित सूची को अनुमोदित कराया गया परिणाम स्वरूप अधिकांश गांव की हितग्राही अपात्र घोषित कर प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर दिया गया इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कर्मी गुंडरा में 15 हितग्राही अपात्र घोषित किए गए जबकि वहा सभी हितग्राहियों में से कुछ हितग्राही पात्रता की श्रेणी में आते हैं ग्राम पंचायत कर्मी गुंडा द्वारा 25 जून 2025 को ग्राम सभा आयोजित कर नोडल अधिकारी द्वारा अनुशंसित सूची को अनुमोदित कर जनपद कार्यालय सूची भेजी गई ग्रामींण जनों के विरोध के बाद पुनः 9 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा आयोंजीत कर पात्र कर सूची विभाग को भेजा गया जिला पंचायत द्वारा भी 23 अक्टूबर 2025 को दावा आपत्ति का आदेश जारी कर 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि घोषित की गई जिसमे सभी ने जिला पंचायत मे दावा आपत्ति दर्ज की लेकिन जनपद पाटन ने खाना पूर्ति के लिए दल गठित किया और जाँच अधिकारी ने बिना कागजात देखे बिना जनप्रतिनिधि से जानकारी लिए पुनः आपत्र कर दिया जो यह दर्शाता है की यहां अधिकारी राज है जनता से चुनकर आये जन प्रतिनिधियों का कोई औचित्य नहीं दिखता बीजेपी शासन मे अधिकारी गरीब और जरूरत मंद लोगो का अधिकार छीनने का काम कर रहे है एक तरफ कुछ लोगो को अपात्र कर रहे है तो कुछ लोगो के ऊपर कृपा दृस्टि बरसा कर उप lकृत कर रहे है बहुत से गांव ऐसे भी है आडिल ने बताया की कुर्मी गुंडरा मे 15 हितग्राहियो को पक्का मकान दर्शा कर अपात्र किया गया है ऑडिल ने कहा की 7 अप्रैल दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे जनपद कार्यालय पाटन मे प्रधानमंत्री आवास योजना मे गलत तरीके से किये जा रहे अपात्र के विरोध मे एवं पाटन ब्लाक के सभी गांव मे रोजगार मुल्क कार्य स्वीकृति की मांग व लंबित मनरेगा मजदूरी की मांग को. लेकर आंदोलन किया जाएगा मांग पर विचार नहीं किये जाने की स्थिति मे अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को सौपा गया ज्ञापन सौपने वालो मे जनकल्याण समिति के सदस्य युगल आडिल और राकेश आडिल शामिल थे







