बलराम यादव/9893363894
पाटन। पाटन ब्लॉक में इन दिनो बिजली कंपनी के कर्मचारी हो या फिर बिजली विभाग में काम कर रहे ठेकेदार के मजदूर हो इन लोगो द्वारा कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को दैमार और अरसनारा के मध्य सड़क के निकाने दो मजदूर खंभा के ऊपर काम कर रहे थे। लेकिन ये दोनो न तो हेलमेट लगाए थे ओर न ही बेल्ट लगाया था। इतनी ऊपर में काम कर रहे थे ये मजदूर की थोड़ी भी चूक हुई तो जान भी जा सकती है। लापरवाही का दृश्य यही नहीं थमा। बल्कि खंभा के ऊपर काम कर रहे एक व्यक्ति मोबाइल भी बात करते करते अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे। वही वे बीच बीच में ऊंचाई पर खड़ा भी हो जाते थे । मजदूरों के इन लापरवाही पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं है।







