शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडापुरी में छात्राओं को लगाया गया HPV का टीका


पंडरिया।महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं को HPV वैक्सीन का टीकाकरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य बसंत डोरे के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य श्री डोरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि HPV टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। यह टीका हमारी बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। अभिभावकों से अपील है कि वे इस टीकाकरण को गंभीरता से लें।विद्यालय के विज्ञान व्याख्याता श्री शैलेश तिवारी ने छात्राओं को HPV वैक्सीन के महत्व और इसके आने वाले समय में होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका समय पर लगवाने से भविष्य में कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य केंद्र महली की टीम द्वारा किया गया। टीम में ग्रामीण स्वास्थ सयोजक श्रीमती मुमताज बेगम एवं भुनेश्वर भास्कर द्वारा स्वास्थ्य टीम ने टीका लगाने से पहले छात्राओं एवं अभिभावकों को इसके लाभ और सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय प्रशासन ने टीकाकरण को सफल बनाने में सहयोग किया।