महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना “सबके लिए आवास” (शहरी) का शत प्रतिशत कार्य आरम्भ

कुम्हारी । नगर पालिका परिषद कुम्हारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना “सबके लिए आवास” (शहरी) गरीबो के स्वयं के पक्के मकान का सपना को साकार करती यह योजना सम्पूर्ण देश के गरीबो के पक्के मकान के सपने को पूरा कर रही है। सी एल टी सी एक्सपर्ट चंद्रकांत पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ साथ नगर पालिका परिषद कुम्हारी में “लाभार्थी आधारित निर्माण” (बी एल सी) घटक अंतर्गत कुल 2658 आवास स्वीकृत है

जिसमें शत प्रतिशत आवास का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है जिसमें 2509 (94.39%) आवास पूर्ण कर लिया गए हैं अथवा 149 आवास निर्माणाधीन है जिन्हे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा, साथ ही शासन द्वारा निकाय को अब तक योजना अंतर्गत राशि 5754.40 लाख रूपये जारी की गई है। जारी राशि से तत्काल हितग्राहियों को भुगतान किया जा रहा है ।

विभागीय समीक्षा बैठकों में शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) “मोर जमीन मोर मकान” बी एल सी घटक रुफ स्तर के समस्त आवासों को 30 नवंबर 2024 तक अनिवार्यतः पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश प्रसारित किया गया था जिसमें नगर पालिका परिषद कुम्हारी को 75 रुफ स्तर के आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य मिला था, जिसको मुख्य नगर पालिका परिषद् कुम्हारी नेतराम चंद्राकर, प्रशासक महेश सिंह राजपूत, उप अभियंता साधना अहिरवार, छाया साहू, अतुल कुमार सिंह,

सी एल टी सी एक्सपर्ट चंद्रकांत पोद्दार एवम आर्किटेक्ट, पी एम सी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो से लगातार संपर्क कर उनके समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु लगातार प्रेरित किया गया जिसके फलस्वरुप दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण कर लिया गया । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का रैपिड असेसमेंट सर्वे का कार्य भी प्रगतिरत है एवम आर ए एस वेब पोर्टल में हितग्राहियों का ऑनलाइन फॉर्म पालिका परिषद द्वारा भरवाया जा रहा है।