पाटन। ग्राम महुदा के ग्रामीण आज बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचे । यहां पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रकाश सोनी ने ज्ञापन लिया। बता दें कि महुदा के सैकड़ों महिला-पुरुष ग्राम महुदा में लगने वाले इथेनॉल प्लांट का विरोध कर रहे हैं । इसका पहले भी विरोध किया जा चुका है। लेकिन जबरन दबाव पूर्वक काम शुरू करने लगे तो आज ग्रामीणों का आक्रोश फिर से उमर पड़ा इसके अलावा ग्राम के पूर्व सरपंच कामता पटेल एवं एक ग्रामीण रामू साहू को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई लेकिन ग्रामीण अभी भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश जता रहे हैं ग्रामीण जनपद पंचायत पाटन के सामने एकत्र हुए उसके बाद भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर के नेतृत्व में सभी ग्रामीण रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे और वहां पर उन्हें ज्ञापन सौंपा







