पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का आरक्षण डिक्लेयर होने के बाद आज सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कांग्रेस नेता उमेश साहू एवं संजय यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के विधायक भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात किया। ग्रामीणों ने श्री बघेल को नववर्ष की बधाई दी साथ ही साथ आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव की चर्चा भी की गई।


इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का चुनाव लड़ेगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत भी हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमलेश्वर पालिका के अमलेश्वर, मगरघटा, खुडमुड़ा , भोथली वार्ड के लोग भी मौजूद थे।






