मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव..। भाजपा मंडल बेलरगांव के शक्ति केन्द्र घटुला,गढ़डोगरी,और बेलरगांव में मंगलवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रुपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया।इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए अन्य ग्रामीणों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प लेते हुए प्राथमिक सदस्यता ली।इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा की विशेष सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाना और उन्हें संगठन से जोड़ना है।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यता अभियान के दौरान सांसद ने ग्रामीणों को पार्टी के उद्देश्यों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही ग्रामीणों को सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें पार्टी का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया गया। सांसद ने कहा की इस अभियान से न केवल सदस्यता बढ़ाया जा रहा है। बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने और एकजुटता को बढ़ाने का भी कार्य किया जा रहा है।इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ विकास की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक वं राष्ट्रीय मंत्री किसान मौर्चा पिंकी शिवराज शाह,विधानसभा सदस्यता संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,बेलर मंडल प्रभारी सदस्यता अभियान प्रेमंलता नागवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, सहसंयोजक मोहन पूजारी, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, सरपंच उमेंद्र दीवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, शेखर आडील, विनय देवांगन, मौर्यध्वज सेन, शलेद्र धनुसेवक,नरसिंह मरकाम, उमेश साहू, चुम्मन साहू,दीपक साहू, टीकेशवर ध्रुव, अक्तू ध्रुव, मनोहर सोनवानी,लिलबंर साहू, टेकराम पटेल, अमरचंद साहू,डाकेद्र कश्यप , शंभूनाथ साहू, राधेश्याम नाग,सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।