पाटन। दो साल पूर्व से शमशान घाट वा चारागाह का जमीन अतिक्रमण मामला को लेकर खपरी के सैकड़ों ग्रामीण तहसील कार्यालय पाटन पहुंचे।
जिसमे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त किया और उचित कार्यवाही की मांग की और उचित कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही ।
आज खपरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार पाटन प्रकाश सोनी को ज्ञापन सौंपकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के लिए आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया की पहले और वर्तमान के अभिलेख में अलग अलग दिखा रहे है। ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार प्रकाश सोनी ने इसके लिए राजस्व निरीक्षक और पटवारी की टीम गठित कर जल्द ही प्रतिवेदन तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए है।







