Hunter Moon 2024: हो जाइए तैयार… आसमान में दिखेगा हंटर मून, नोट करें डेट और टाइम

Hunter Moon 2024

साल 2024 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना इस सप्ताह आसमान में दिखने वाली है। इसका लंबे समय से इंतजार था। इस वर्ष पहले ही तीन सुपरमून दिखाई दिए हैं। अब हंटर मून देखने को मिलेगा। अक्टूबर का हंटर मून सबसे नजदीक और बड़ा होगा।

नासा के अनुसार, इस खगोलीय घटना को 17 अक्टूबर को देखा जा सकेगा। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आने के बाद अपनी पूर्णता चोटी पर पहुंचेगा। यह पृथ्वी से 220,055 मील की दूरी पर होगा।

दो धूमकेतू भी नजर आएंगे

यह अद्वितीय घटना को देखने का दुर्लभ मौका है। रात्रि को आकाश में चंद्र ज्यादा बड़ा दिखाई देगा। इस महीने सुपरमून के अलावा दो धूमकेतू C/2023 A3 (त्सुचिनशान-एटलस) और C/2024 S1 (एटल) भी दिखाई देंगे। इस दौरान एक नया तारा भी सामने आएगा।

हंटर मून कब दिखाई देगा?

नासा के अनुसार, हंटर मून 17 अक्टूबर को सबसे ज्याद चमकदार होगा। हालांकि चंद्रोदय का समय स्थान के अनुसार अलग होगा। भारत में शाम 4.56 बजे नजर आएगा। हंटर मून 24 अक्टूबर को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगा।

हंटर मून क्यों कहा जाता है?

हंटर मून पश्चिमी देशों में फेमस है। पुराने समय में यह शिकारियों के लिए संकेत होता था कि वो सर्दियों की तैयारी शुरू कर दें। शिकारी सर्दियों में खाने के लिए मांस को स्टोर करके रखते थे। वह शिकार की शुरुआत हंटर मून के बाद किया करते थे, क्योंकि सर्दियों के आगमन का संकेत है।

Source social media