पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पांच साल पहले हुई थी शादी

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के सिवनी गांव से बड़ी खबर सामने आई है। पति-पत्नी दोनों ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पति-पत्नी घर में थे। दोनों की 5-6 साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने बीती देर रात खुदकुशी कर ली। मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।