पाटन। दुर्ग पाटन रोड पर ग्राम पतोरा के पास अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें साइकिल से काम पर जा रहे हैं पति-पत्नी हाईवे की चपेट में आ गए।


हादसा इतना दर्दनाक हुआ है कि कुछ दूरी तक साइकिल सहित पति-पत्नी हाइवा के चक्के पर फंसे ही रहे। बताया जा रहा है कि घटना में महिला की मौत हो गई है वहीं पुरुष भी काफी गंभीर अवस्था में है। बता दें कि ग्राम पतोरा में ही 3 दिन पहले ही हादसा हुआ था जिसने पिता पुत्र की मौत हो गई थी। हाई स्कूल के सामने ही इस तरह की घटना हुई है तेज रफ्तार हाईवा पर अंकुश नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की घटना घट रही है।









