हैवान बना पति: 3 माह की गर्भवती पत्नी को बेहरमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का औजार

अम्बिकापुर।सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति पर अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। भिठीकला गांव में हुई इस वारदात के बाद आरोपी पति अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर भिठीकला निवासी प्रदीप अगरिया ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी हीराबाई के साथ विवाद के बाद बुरी तरह मारपीट की। दंपती की पांच वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। 

बताया जा रहा है कि महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसे बाइक से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हुई है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने हीराबाई को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आरोपी अस्पताल परिसर से बाइक लेकर फरार हो गया। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 16 चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही निजी अंग में गंभीर चोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून के धब्बे मिले हैं। इसके अलावा, महिला को घसीटकर बाहर लाने के निशान भी पाए गए हैं। इन साक्ष्यों से घटना की क्रूरता स्पष्ट होती है।

सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। परिजनों के अस्पताल नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव को मर्च्यूरी में रखवाया था। घटना के बाद से आरोपी प्रदीप अगरिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।