रिपोर्टर, चंद्रभान यादव
जशपुर।पाठक्षेत्र के ग्राम मुढ़ी बीजाघाट में झोपड़ी में लगी आग से जलकर एक पहाड़ी कोरवा की माैत हो गई। घटना पर सन्ना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना 26 अक्टूबर के रात की है। सन्ना तहसीलदार से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी कोरवा लरंगू राम पिता बंधु राम 55 वर्ष ने अपने घर के करीब बाड़ी में टमाटर लगाया था। टमाटर बाड़ी में ही एक झोपड़ी आराम करने के लिए बनाई गई है।

26 अक्टूबर की रात को लरंगू राम टमाटर की पहरेदारी के लिए रूक गया था। झोपड़ी में ही उसने चूल्हा जलाकर भोजन पकाया था। सन्ना इलाके में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और लरंगू चूल्हे को जलता छोड़ उसकी तपन में सो गया था। चूल्हे की आग से झोपड़ी में आग लग गई और इस आग में लरंगू का शरीर 90 फीसदी जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत बगीचा अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई है।