भारत की  महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  के साथ मोल्दोवा गणराज्य की संसद की ऐतिहासिक यात्रा में सहभागी होना मेरा सौभाग्य: सांसद विजय बघेल

दुर्ग।

इस अवसर पर मोल्दोवा संसद के अध्यक्ष श्री Igor Grosu एवं संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से सार्थक संवाद हुआ। भारत और मोल्दोवा के बीच मित्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकास आधारित सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण रही।

माननीय राष्ट्रपति जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर निरंतर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है।