भिलाई ब्रेकिंग, भिलाई के बिल्डर अजय चौहान के यहां आईटी का छापा, सुबह 5 बजे पहुंचे अफसर कर रहे हैं पूछताछ , कल रात को यहां पर हो रही थी शादी, लोगों ने समझा आए हैं बाराती
भिलाई।अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे से आईटी का छापा पड़ा है। इनकम टैक्स के 5 अफसर यहां पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं। अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल आईटी के अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं और जांच कर रहे हैं।
आपको बता दें अजय चौहान भिलाई के रियल स्टेट में बड़ा नाम है। इनके द्वारा भिलाई दुर्ग सहित कई स्थानों पर काफी बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। रविवार की रात को यहां पर एक विवाह समारोह का आयोजन चौहान इंपीरियल में हो रहा था आज सुबह जैसे ही इनकम टैक्स के पांच अफसर गाड़ियों में पहुंचे तो यहां पर सभी को लगा कि यह बाराती है बाद में चौहान इंपीरियल के हाल में बैठकर अफसर ने अपना परिचय इनकम टैक्स विभाग का दिया और अजय चौहान के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ करने लगे। सभी के मोबाइल इनकम टैक्स के अफसरों ने जप्त कर लिए हैं। पूछताछ जारी है।

चर्चा यह भी
रियल स्टेट के संचालक अजय चौहान के संबंध छत्तीसगढ़ के कई बड़े आइएएस और आईपीएस के साथ है ।समझा जा रहा है कि इनकम टैक्स को लंबे समय से यह इनपुट मिल रहा था कि अजय चौहान के साथ अफसरों ने अपने पैसे लगाए हैं।







