आईसीसी महिला T20 रैंकिंग : दीप्ति शर्मा करियर में पहली बार वार्ड नंबर -वन

भारतीय महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहली बार T20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन बनी। 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज के पहले मैच में एक विकेट लिया था जो उन्हें  शीर्ष पर पहुंचने के लिए काफी साबित हुआ। दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की  पेसर एनाबेल सदर लाइन को  एक रेटिंग अंक से पीछे छोड़ते हुए 737 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया ।

बोर्ड एग्जाम में भी किताबी साथ रखती थी; हाथ पर बनवाया हनुमान जी का टैटू

‘सिचुएशन कोई भी हो, यह तुम्हारे ऊपर है कि तुम उसे प्रेशर समझती हो या बड़ा चांस ‘धोनी के इन शब्दों में दीप्ति के करियर की दिशा बदलदी । स्टारडम से दूर दीप्ति बेहद साधारण जीवन जीती है । वे शाकाहारी हैं ।उन्हें पनीर इतना पसंद है की पूरी जिंदगी सिर्फ पनीर खाकर गुजर सकती हैं। बचपन से ही क्रिकेट के लिए इतना जुनून था कि परीक्षा के दौरान वह किताबें ग्राउंड पर ले जाती थी और ब्रेक में पढ़ाई करती । तेज गेंदबाज के रूप में करियर शुरू करने वाली दीप्ति ने भाई की सलाह पर स्पिन बालिंग की, जिससे वह बल्लेबाजी में भी ऊपर आ सके । दीप्ति को अभ्यास के लिए घर से दूर जाना पढ़ता था। उसके  पास एक पुरानी मोपेड थी जो 40 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा नहीं चल पाती थी , जिसके कारण उन्हें आने-जाने में ही कर घंटे लग जाते थे । दिव्या हमेशा से बॉय कट बाल रखती थी और लड़कों के साथ खेलती थी । इससे लोग अक्सर उन्हें लड़का समझ लेते थे ।

उन्हें बैडमिंटन भी पसंद है । अगर वह क्रिकेटर नहीं होती तो बैडमिंटन खिलाड़ी होती। हनुमान जी की भक्ति दीप्ति ने राम मंदिर उद्घाटन के दिन बाएं हाथ पर हनुमान जी का टैटू बनवाया था ।