अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल में लोकार्पण,भूमिपूजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का मूर्ती अनावरण, ग्राम गौरव सम्मान एवं 10 वी व 12वी (2023)के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 21जून 2023 दिन बुधवार समय शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण लोकार्पण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ती का अनावरण।शास.पूर्व माध्यमिक शाला कुथरेल में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण,शीतला मंदिर में ज्योति कलश कक्ष निर्माण,जलेंद्री बाबा शिव मंदिर का जीर्णोधार,आदर्श गाैठान में गतिविधि कक्ष निर्माण, वार्ड क्रं.08 में सामुदायिक भवन निर्माण, चंद्राकर भवन में किचन शेड व शौचालय निर्माण,पंचायत भवन का मरम्मत कार्य,खदान तालाब में दशगात्र शेड निर्माण, किसान कुटीर निर्माण। भूमिपूजन:- कुथरेल से भानपुरी पहुंच मार्ग, हाट बाजार निर्माण,परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन निर्माण, आहता युक्त सामुदायिक भवन निर्माण दिल्लीवार कुर्मी समाज, परिक्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज सामुदायिक भवन निर्माण, सी.सी.रोड निर्माण हिरामण साहू के घर से सोमन टाण्डेकर के घर तक,मुक्ति धाम में शेड निर्माण,खदान तालाब में निर्मलाघाट निर्माण।
कार्यक्रम स्थल – रामलीला मंच ग्राम कुथरेल,जिला- दुर्ग।
कार्यक्रम के अतिथिगण , मुख्य अतिथि – (मंत्री लोक निर्माण,गृह,जेल,पर्यटन, धर्मन्यास एवं धर्मस्व विभाग छ.ग. शासन)माननीय ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता – अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,विशेष अतिथि – अध्यक्ष – कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग अश्वनी साहू,अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग छ.ग. राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष केश – कला बोर्ड छ.ग.शासन नंदकुमार सेन,उपाध्यक्ष – श्रम कल्याण मंडल छ.ग. शासन केशव बंटी हरमुख,महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ.ग. जितेन्द्र साहू, सदस्य जिला पंचायत दुर्ग माया बेलचंदन,कृषि सभापति जिला पंचायत दुर्ग योगिता चंद्राकर,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड़,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुथरेल शिवनारायण दिल्लीवार,सचिव दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी प्रदीप चंद्राकर,सरपंच ग्राम पंचायत कुथरेल राजश्री ( प्रेरणा) चंद्राकर, उपसरपंच लोमेश चन्द्राकर एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहेगें। यह जानकारी प्रदीप चन्द्राकर ने दी।

- June 18, 2023